गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय बाजार में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे बरातियों से भरी बस पर अचानक ईंट-पत्थर चलने लगे। असमें एक युवक घायल हो गया। घायल का गौरा चौराहा के एक निजी अस्पताल में इलाज कराकर परिजन घर ले गए। साइड लेने को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
भावपुर सिद्धार्थनगर से तुलसीपुर बरात आई थी। बुधवार रात में बरात वापस लौट रही थी। तभी गौरा चौराहा के पास साइड लेने के चक्कर में कुछ लोगो ने बरातियों से भरी बस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें बस के शीशे टूट गए और बस में बैठा युवक मो. अरबाज घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बरात तुलसीपुर गई थी। किसी बात को लेकर इनका विवाद हुआ है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)