फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर केरल रवाना

Wed, 21 Oct 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-42-केरला के लिए रवाना होते एमएलके पीजी कॉलेज के विद्यार्थी ।-स्रोत : महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के एमएससी छात्र-छात्राओं का दल बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए केरल रवाना हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन के नेतृत्व में निकले दल में डॉ. मोहम्मद अकमल और वीर प्रताप सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रवाना होने से पहले विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने छात्र-छात्राओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भ्रमण के दौरान अनुशासन बनाए रखने, निर्धारित कार्यक्रम का पालन करने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि वनस्पति विज्ञान के अध्ययन में शैक्षणिक भ्रमण का विशेष महत्व है। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ प्राकृतिक परिवेश में पेड़-पौधों और विभिन्न वनस्पतियों को करीब से देखने तथा उनके बारे में व्यावहारिक जानकारी हासिल करने का अवसर मिलता है। ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों की निरीक्षण क्षमता, जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। साथ ही, उन्हें सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर समझने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें