फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 15 दिन से अंधेरे में डूबा सीमावर्ती थारू गांव, 200 घरों की बिजली ठप

Wed, 01 Jul 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
जरवा में खराब ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
जरवा। भारत-नेपाल सीमा से सटे तुलसीपुर उपखंड के कोइलाबास फीडर के तहत ग्राम पंचायत कन्हईडीह बेतनिया में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गांव का जला ट्रांसफार्मर कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक तक नहीं बदला गया। इससे करीब 200 घर अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों को दी गई थी। गांव जंगल से सटा होने के कारण रात के समय जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है। अंधेरे के कारण महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। सपना चौधरी, ज्योति चौधरी, अंजली चौधरी, पूर्व प्रधान गुरु प्रसाद, रमेश कुमार सहित कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। क्षेत्रीय जेई दयाराम ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना प्राप्त हुई है। नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही उसे बदलकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


पेड़ों की टहनियों में उलझी बिजली व्यवस्था, 115 परिवार अंधेरे में

तुलसीपुर। बलरामपुर फीडर से जुड़े ग्राम पंचायत सेखुईनियां कलां में बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है। 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन से सटकर पेड़ों की टहनियां होने के कारण हल्की हवा और बारिश में बार-बार फॉल्ट हो रहा है, जिससे गांव के करीब 115 परिवार भीषण उमस के बीच अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी बृजेश कुमार पांडे, अशोक कुमार यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मुख्य लाइन के किनारे पेड़ों की वैज्ञानिक छंटाई कराकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। जेई दयाराम ने बताया कि शिकायत मिलते ही विभागीय टीम भेजकर फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाती है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें