फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: एनएच-730 पर बरातियों से भरी बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, पांच की मौत, चार घायल

Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर(लखनऊ)

सार

रात करीब 9:30 बजे गनवरिया गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत और लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बलरामपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर शुक्रवार देर रात बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी गनवरिया गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी राजेश सक्सेना ने जायजा लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गनवरिया गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हुई है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
 

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर ने बताया कि महाराजगंज क्षेत्र के एक गांव से बारात जा रही थी। रात करीब 9:30 बजे गनवरिया गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घटना में लक्ष्मण, शादाब अहमद, अमृता, बसंते और वापी की मौत हो गई है। जबकि दुर्गा प्रसाद ,शिवप्रसाद, उमेश और अंकित घायल हैं। 

सीएचसी तुलसीपुर में सूचना पाकर पहुंचे मृतकों और घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें