यूपी में बलरामपुर में घर से शौच को निकले युवक का शव शनिवार को नहर में उतराता मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
खबर पाकर घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। लेकिन, परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं है। प्रथम दृष्टया नहर में डूबने से मौत होने का मामला लग रहा है।
सुभाष के दो बच्चे हैं। पिता कुट्टुर ने बताया कि मृतक के पांच वर्ष की बेटी राधा व दो वर्ष का बेटा विक्की है। बेटे की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।