फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 18 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। क्षेत्र के मुरहा गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सोमवार देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, मुरहा निवासी संदीप कुमार शुक्ला की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के दूबेपुरवा गांव निवासी निर्मला (22) से हुई थी। संदीप बाहर रहकर काम करता है। दीपावली पर घर आने के बाद वह पत्नी को मायके से विदा कराकर घर लाया था।

सोमवार को निर्मला ने घर में छत की कुंडी के सहारे साड़ी से फंदा लगा लिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका के भाई रेवती रमण की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सीओ ललिया डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ढाणी चमारान में मंगलवार देर शाम सिलिंडर फटने से गिरा मकानों के मलबे में लोगों को टार्च की मदद स

ढाणी चमारान में मंगलवार देर शाम सिलिंडर फटने से गिरा मकानों के मलबे में लोगों को टार्च की मदद स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें