फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बच्चों की शैक्षिक प्रगति में अभिभावकों की सहभागिता जरूरी

Wed, 18 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-20-प्राथमिक विद्यालय नथईपुर कानूनगो में आयोजित बैठक में मौजूद अ​भिभावक।-स्रोत: विभाग - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेहरा बाजार। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों की शैक्षिक प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेहरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नथईपुर कानूनगो में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


गोष्ठी में बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, स्वच्छता और व्यवहार संबंधी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवदत्त ने अभिभावकों को बच्चों के वर्तमान अधिगम स्तर की जानकारी दी। साथ ही उन्हें घर पर नियमित अध्ययन कराने, पठन-पाठन का अभ्यास करवाने और शैक्षिक गतिविधियों में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।

सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव विद्यालय और परिवार के साझा प्रयासों से मजबूत होती है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करना भी है। उन्होंने अभिभावकों से प्रतिदिन बच्चों के साथ समय बिताने, उनकी पढ़ाई में रुचि लेने और छोटी-छोटी उपलब्धियों पर उनका उत्साहवर्धन करने की अपील की।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक शिवदत्त ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति, अनुशासन और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और बच्चों की शैक्षिक प्रगति में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें