तुलसीपुर। रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार सुबह सिरिया नाले के पास युवक का शव मिला। स्टेशन अधीक्षक डीके राव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की छानबीन में पता चला युवक दो दिन से लापता था।
प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह के अनुसार मृतक की पहचान विजय कुमार (45) निवासी जुगलीपुर, देवीपाटन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक विजय कुमार दो दिन पहले राजस्थान जाने के लिए निकले थे। प्रथम दृष्टया चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने का अनुमान है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फोरेंसिक तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। (संवाद)