फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राप्ती नदी में डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा। राप्ती नदी में बृहस्पतिवार सुबह डूबे युवक का शव शुक्रवार सुबह राप्ती नदी में उतराता मिला। क्षेत्र के महरी गांव निवासी विजय कुमार बृहस्पतिवार सुबह खेत जाते समय नदी पार करते के दौरान डूब गए थे। घटना के बाद से पुलिस और परिजन लगातार उनकी खोजबीन में लगे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विजय कुमार रोज की तरह राप्ती नदी के उस पार खेत में काम करने जा रहे थे। वे कमर में कृषि उपकरण बांधकर तैरते हुए नदी पार कर रहे थे। नदी में पानी का बहाव सामान्य था, लेकिन यंत्रों का वजन अधिक होने से तैरते समय संतुलन बिगड़ गया। भारी उपकरणों के भार वे बीच धारा में डूब गए और बाहर नहीं निकल पाए। उनके डूबने की खबर परिजनों को देर से मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। बृहस्पतिवार की शाम तक स्थानीय गोताखोरों, पुलिस टीम और परिजनों की सहायता से देर शाम तक खोज अभियान चलता रहा, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह भी खोज जारी रही, मगर सफलता नहीं मिली।
इसी दौरान सुबह लगभग आठ बजे गांव के पूरब किनारे नदी के उथले क्षेत्र में शव उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट पर दी जाएगी सहायता
नदी में डूबने से युवक की मौत के मामले में सहायता दी जाएगी। इसके लिए पुलिस से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके साथ ही तहसील से पूरी जानकारी मांगी गई है। चार लाख रुपये तक सहायता का प्रावधान है। - अरुण सिंह, आपदा विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें