बलरामपुर। एसएसबी 9वीं वाहिनी मुख्यालय पर गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसएसबी के 30 जवानों ने रक्तदान किया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसएसबी 9वीं वाहिनी के कमांडेंट उपेंद्र रावत एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। सीएमएस ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करने से किसी व्यक्ति का जीवन बच सकता है। दुर्घटना एवं गंभीर बीमारियों तथा आपरेशन वाले मरीजों को अक्सर खून की जरूरत होती है। खून के लिए लोग दर-दर भटकते हैं, ऐसे में रक्तदान से मरीजों को काफी फायदा मिलता है।
शिविर में एसएसबी के जवान सचिन कुमार, आशीष पटेल, गौरव कृष्ण साहू, वेनद्रास, समावेदन लक्ष्मी राजेश, सुरेश चंद्र, गणेश कुमार, वेहारा विकास, अमजद अली, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, आशीष, जगताप, त्रिवेद्रय कुमार, मंजीत, उपेंद्र रावत, सिलवर सुरेश, राजू कुमार, रवींद्र कुमार, शिवम कुमार, कुलदीप, पंकज कुमार, मोहन सिंह, गौरव कुमार, अभयनंदन सिंह, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, प्रवीन, संदीप व जगदीप यादव ने रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ. प्रभात कुमार त्रिपाठी, लैब टेक्नीशियन सीपी श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय, अभिषेक सिंह, हिमांशु तिवारी व श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे। संवाद