फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नौ एआरपी का चयन कर आवंटित किया गया ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपदीय चयन समिति द्वारा जिले में नौ अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को विकास खंड आवंटित कर दिया गया है। चयनित एआरपी को सात दिन के अंदर मूल विद्यालय से कार्यमुक्त होकर जिला परियोजना कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि जनपदीय चयन समिति द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार नौ एआरपी चयनित किए गए हैं। सामाजिक विषय के लिए चयनित एआरपी राम गोपाल शुक्ल को गैड़ास बुजुर्ग एवं विनोद कुमार को उतरौला ब्लॉक आवंटित किया गया है। अंग्रेजी विषय के लिए उमाशंकर गुप्त को हरैया सतघरवा एवं कृष्ण दूबे को रेहरा बाजार ब्लॉक का एआरपी बनाया गया है।
इसी तरह गणित विषय के लिए उत्कर्ष मोहन श्रीवास्तव को गैड़ास बुजुर्ग, संजय कुमार बाजपेयी को पचपेड़वा, पवन कुमार विश्वकर्मा को रेहरा बाजार, अवधेश चंद्र त्रिपाठी को गैसड़ी एवं नीरज त्रिपाठी को उतरौला ब्लॉक आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एआरपी का कार्यकाल एक वर्ष निर्धारित है। प्रत्येक वर्ष प्रदर्शन के आधार पर जनपदीय चयन समिति द्वारा अनुमोदन के बाद नवीनीकरण किया जाएगा। तीन वर्ष के बाद एआरपी चयन की प्रक्रिया दोबारा की जाएगी। एआरपी को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करना होगा। इसके अलावा शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि के लिए कार्यशाला, प्रशिक्षण, गोष्ठी, प्रतियोगिता, बैठक व रैली आदि का आयोजन भी करेगें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें