फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गरीब व निराश्रितों को बांटा कंबल

Sun, 28 Jan 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से रविवार को सरस्वती विद्यालय मंदिर रमना पार्क में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के 25 वार्डों से 5,000 गरीब व निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी, उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महाराज, सदर विधायक पल्टूराम, जिलाधिकारी अरविंद सिंह व पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के 25 वार्ड सभासदों को 70-70 कंबल दिए गए हैं। जो अपने-अपने वार्डों में गरीबों को बांटेंगे। शेष कंबल कार्यक्रम में वितरित किया गया।
उन्होंने सभी मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारे में जाकर धर्मगुरुओं के साथ सभी सेवादारों को भी कंबल वितरित किया। इस अवसर पर ईओ राजमणि वर्मा, एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य जनार्दन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, सभासद संजय मिश्र सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें