बलरामपुर के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में वर-वधू को आशीर्वाद देते महंत मिथिलेश नाथ योगी व अन्य।
पचपेडवा (बलरामपुर)। हिंदू युवा वाहिनी की ओर सामूहिक विवाह का आयोजन लोकमान्य तिलक इंटर काॅलेज में किया गया। जिसमें रीति-रिवाज से 15 जोड़ों का विवाह हुआ। देवीपाटन के महंत मिथलेश नाथ योगी व पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
आयोजक पूर्व जिला प्रभारी नवीन विक्रम सिंह ने बताया कि नौ साल से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख प्रवीण सिंह, मनोज तिवारी, एपी सिंह, थारू विकास योजना के परियोजना अधिकारी तेजपाल सिंह, रवींद्र जायसवाल, रवि वर्मा अध्यक्ष नगर पंचायत सहित कई मौजूद रहे।