फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मानकविहीन कार्य के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
बलरामपुर के पचपेड़वा में धरना देते किसान ।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पचपेड़वा में जुलूस निकालकर मानकविहीन इंटरलॉकिंग कार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सिलसिले में ज्ञापन लिए जाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का निर्णय बदल दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि नगर पंचायत में रोड निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा इन्फॉर्मेट्री बोर्ड नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
कहा कि सड़क निर्माण में सीमेंट, मौरंग मानक के अनुसार नहीं मिलाया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में भाकियू के तहसील उपाध्यक्ष आलम खान, रोहित गुप्ता, सद्दाम कुरैशी, घनश्याम भारती, मंजूर आलम, कमलेश पांडेय, राधेश्याम गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार का कहना है कि उनपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें