फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिक्रमा यात्रा से किसानों को जोड़ेगी भाजपा

Sat, 10 Feb 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। किसानों को भाजपा से जोड़ने के लिए किसान परिक्रमा यात्रा शुरु की जाएगी। यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार कर किसानों को पार्टी के पक्ष में जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक सिंह ने दी।
विज्ञापन

कहा कि 12 फरवरी को मुजफ्फरनगर से शुरू होने वाले कार्यक्रम में जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होंगे। पहली बार किसी सरकार ने किसानों के हितों के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महेश कुमार शुक्ला, अंशुमान, तरुण तिवारी, चौधरी जितेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें