फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डाटा फीड न करने पर हंगामा, सीएचओ से मारपीट

Sat, 10 Feb 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर/गैसड़ी (बलरामपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी के उपकेंद्र जीतपुर में प्राइवेट प्रसूता का डेटा फीड न करने पर जमकर हंगामा काटा। इसका विरोध करने पर आशा के पति ने मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मीना गौतम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सीएचओ का आरोप है कि चहत्तरखुर्द की आशा ज्ञानमति के पति राज कुमार यादव ने मनचाहा डाटा फीड न करने पर उसके पेट पर लात से मारा।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की देर शाम गांव में घटित इस घटना के बाद उपकेंद्र जीतपुर पर देर तक हंगामा होता रहा । पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना की जानकारी के बाद आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को सीएचसी गैसड़ी पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अधीक्षक को देते हुए मारपीट के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। नाराज कर्मी आरोपी आशा व उसके पति के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।
पुलिस द्वारा इस मामले में तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज न करने से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने तुलसीपुर थाने पर पहुंच कर नाराजगी भी जताई। दबाव के बाद शुक्रवार को देर शाम करीब चार बजे सीएचओ की तहरीर पर आरोपी आशा व उसके पति राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

- शिकायत के बाद तुलसीपुर के क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मामला अनुसूचित जाति उत्पीड़न से जुड़ा होने के कारण खुद पूरे मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद ही उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को इस मामले में केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें