फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के संगठन चुनाव में चुने गए पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। रविवार को कई मंडलों में नामांकन किया गया तो कुछ जगहों पर पदाधिकारियों का चयन भी किया गया है। सोमवार को भी मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा।
विज्ञापन

गेड़ास बुजुर्ग मंडल का चुनाव रामदीन बुधराम इंटर कॉलेज हुसैनाबाद ग्रिंट में कराया गया। एकल नामांकन होने के कारण चुनाव अधिकारी जनार्दन प्रसाद तिवारी ने सुरेश कुमार मौर्य को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। तुलसीपुर में पिपरा मंडल अध्यक्ष के लिए सामुदायिक केंद्र पिपरा में चुनाव कराया गया।
गैसड़ी विधायक शैलेश सिंह शैलू, विधानसभा प्रभारी विजय सिंह व चुनाव अधिकारी अजीत सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुए चुनाव में सुधीर कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष चुने गए। उतरौला विधानसभा के तीन मंडलों में अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। बांकभवानी व उतरौला देहात मंडल के अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि गेड़ास बुजुर्ग मंडल में एकल नामांकन के कारण राम सुरेश मौर्य का अध्यक्ष निर्वाचित होना तय है। शिवपुरा मंडल में अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश शुक्ला एवं जिला प्रतिनिधि के लिए जनमेजय सिंह ने नामांकन किया। इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, बुद्घिसागर अवस्थी व संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें