फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पास नीति के साथ नीयत भी

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में आयोजित भाजपा कार्य समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। -स? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर चलते हुए सभी जाति-धर्म के लोगों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। भाजपा सरकार देश की उन्नति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी उल्लेखनीय योगदान दे रही है। ये बातें भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नरायन मिश्र ने तुलसीपुर में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नरायन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दशकों से लंबित समस्याओं का सफलतापूर्वक समाधान किया। जिला प्रभारी त्रयबंक तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ ही राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करते हैं जबकि विपक्षी पार्टी के लोग केवल सरकार की आलोचना में ही जुटे हैं। भाजपा के पास नीति के साथ नीयत भी है जो अन्य दलों में स्पष्ट नहीं है।
सदर विधायक पल्टूराम व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं को खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण करने का संकल्प भी दिलाया गया। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कार्यसमिति की बैठक में आए अतिथियों एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, अजय सिंह पिंकू, डीपी सिंह, मंजू तिवारी सहित सभी मंडल उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें