फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की कोरोना से मौत

विज्ञापन
बलरामपुर के गर्ल्स कालेज चौराहे को बांस लगाकर किया गया सील। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। ट्रूनॉट मशीन में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर केजीएमयू में भर्ती किए गए भाजपा नेता की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। गुरुवार की शाम लखनऊ से आई कोरोना रिपोर्ट में जिले के दो अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि पूर्व में भाजपा नगर अध्यक्ष व जिला मंत्री रह चुके अजय कृष्ण पांडेय को सांस लेने में परेशानी होने पर गुरुवार की शाम जिला संयुक्त चिकित्सालय में ट्रूनॉट मशीन से कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने और हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया था। केजीएमयू में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह भाजपा नेता की मौत हो गई।
भाजपा नेता नगर के टेढ़ी बाजार मोहल्ले के निवासी थे। इस मोहल्ले में पहले भी कोरोना संक्रमण के केस पाए गए थे। टेढ़ी बाजार मोहल्ले में कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे व कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के परिजनों व उनसे संपर्क में आने वालों का जल्द ही सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। एसीएमओ ने यह भी बताया कि गुरुवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में दो अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के ग्राम कोयलरा में एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मिले युवक का पिता पहले ही कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसी तरह रेहरा बाजार ब्लॉक के ग्राम खरिका मासूमपुर में भी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाया गया युवक बीते दिन मुंबई से घर लौटा था। पॉजिटिव पाए गए इन युवकों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हास्पिटल में शिफ्ट किया गया है। दोनों युवकों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। एसीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस 64 हो गए हैं। इनमें से 52 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के एक्टिव केस 10 हैं।
टेढ़ी बाजार व सब्जी मंडी वार्ड को किया गया सील
नगर के टेढ़ी बाजार मोहल्ले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए प्रशासन काफी सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के लोगों ने घर-घर सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। टेढ़ी बाजार मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। प्रशासन ने पूरबटोला चौकी से चौक होते हुए बड़ा पुल चौराहा, चौक से गर्ल्स कालेज चौराहा होते हुए देवीदयाल तिराहा, देवी दयाल तिराहा से लेकर बड़ा पुल चौराहा तथा सब्जी मंडी को पूरी तरह सील कर दिया है। इन क्षेत्रों में प्रशासन ने बैरीकेडिंग कर आवागमन ठप कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें