फोटो-7-बलरामपुर के तुलसीपार्क में आयोजितन जनसभा में राज्यमंत्री को माला पहनाकर स्वागत करते भाजप?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। खेती, किसानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास व इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में प्रदेश कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दशकों से फलफूल रहे माफिया तंत्र और गुंडातंत्र भूमिगत हो गए हैं। निजी संपत्ति व राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले वांछित तत्वों को चिह्नित कर नुकसान की भरपाई उन्हीं से कराई जा रही है। एमएससी में दोगुनी वृद्धि करके धान, गेहूं, तिलहन की रिकॉर्ड सरकारी खरीद के साथ किसानों की आय दोगुने करने में केंद्र व प्रदेश सरकार दिन-रात प्रयास कर रही है।
यह बातें रविवार को नगर के तुलसी पार्क में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करते हुए वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कही। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए। योगी सरकार ने दूरदर्शी योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर उतारने का काम कर रही है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर जब संकट बनकर उभरी तो योगी ने बिना विचलित हुए बेहतर प्रबंधन से कोविड टीकाकरण में उत्तर प्रदेश के अंदर 9 करोड़ से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करके देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जनसभा को क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायण मिश्रा, जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व पूर्व विधायक शैलेश प्रताप सिंह उर्फ शैलू ने भी संबोधित करते केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को बताया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू, डॉ. अजय सिंह पिंकू, कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरूण सिंह, रवि कुमार मिश्रा, विष्णु देव गुप्ता, बिंदु विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, व हरिश्चन्द्र गोयल आदि मौजूद रहे।