बलरामपुर। भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव रविवार को बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूजन अर्चन के बाद श्रद्घालुओं को प्रसाद भी वितरण किया गया।
रविवार को नगर के प्रताप मैरिज हाल में कसेरा समाज के लोगों ने भगवान सहस्त्रार्जुन की विधिवत पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के आयोजक बिजलेश्वरी प्रसाद कसेरा ने बताया कि भगवान सहस्त्रार्जुन के हवन पूजन से मन वांछित फल प्राप्त होता है। पाटेश्वरी प्रसाद कसेरा ने कहा कि भगवान सहस्त्रार्जुन कसेरा समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम के आयोजन में सुनील कसेरा, अनिल कसेरा, अभय कसेरा, कृष्ण मोहन कसेरा, राजन जायसवाल व अभिषेक कसेरा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर ओमप्रकाश, अजय कसेरा, संतोष कसेरा, विवेक कसेरा, रमेश कसेरा, सुरेश कसेरा आदि मौजूद थे।
वहीं तुलसीपुर में जायसवाल समाज द्वारा नई बाजार में जन्मोत्सव मनाया गया। सर्ववर्गीय जायसवाल समाज के सदस्य सोनू, ओंकार, पप्पू, मुकेश, संतोष, विशाल, रामदास गुप्ता, अनिल शर्मा, मिथिलेश गिरि, हेमंत, आकाश व हर्षित आदि ने सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर पुष्पार्चन कर जन्मोत्सव का शुभारंभ किया।