फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाईं में गिरी बाइक, शिक्षामित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम तेलिया रतनपुर निवासी शिक्षामित्र तुलसीराम (40) की बुधवार देर शाम मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि मृतक बुधवार देर शाम रेहरा बाजार से घर लौट रहे थे। हन्नहिया गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन

देर रात घर न लौटने पर परिजन उन्हें तलाश करने निकले। परिजनों को मृतक बाइक के नीचे दबा मिला। मृतक को एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें