फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस पर लगाया धमकाने व वसूलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। भाजपा कार्यकर्ता ने स्थानीय थाने की पुलिस पर धमकाने व अवैध धन उगाही करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीएम के पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी ने मामले का संज्ञान होने पर जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के जयनगरा निवासी अबू बकर ने सीएम के पोर्टल पर भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह मोदी सपोर्टर टीम का तुलसीपुर ब्लॉक का अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य भी है। 16 अक्तूबर को जयनगरा गांव से कौवापुर बाजार गया था। बाजार में दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था। अबू बकर ने अपने मोबाइल से महराजगंज तराई थाने की पुलिस को सूचना दिया। थाने के दो सिपाही घटना पर मौके पर पहुंचे और अबू बकर से पूरी जानकारी ली। थाने पर मौजूद एक एसआई ने अबू बकर से घटना के संबंध में पूछताछ की।
पूछताछ के बाद थाने की पुलिस ने अबू बकर को हवालात में बंद कर दिया। अबू बकर ने बताया कि उसे भयभीत कर डराया धमकाया गया और 10 हजार रुपये की मांग की गई। थाने के सिपाही की मोबाइल से फोन करके अबू बकर ने अपने रिश्तेदार से छह हजार रुपये मंगाया। अबू बकर ने बताया कि छह हजार रुपया देने के बाद उसे मामूली धारा में चालान करके छोड़ दिया गया। अबू बकर ने सीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि शिकायत संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें