फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
घूरे उर्फ मनीष ।-फाइल फोटो
विज्ञापन
महराजगंज तराई। प्यारे गांव के पास स्थित पुलिया से बुधवार रात करीब 9:30 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शिवचरनडीह ग्राम निवासी मिथुन ने बताया कि उनका भाई सूरज (25) व घूरे उर्फ मनीष (20) बाइक से ग्राम जनकपुर थाना कोतवाली गैसड़ी स्थित अपनी मौसी के घर गए थे। लौटते समय रात करीब 9:30 बजे प्यारे गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने घूरे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूरज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पांडेय ने बताया कि हादसे की सूचना दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें