फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1327 में से 153 गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम

विज्ञापन
बलरामपुर के सीएचसी श्रीदत्तगंज में महिला की जांच करते चिकित्सक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/महदेइया बाजार। गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच के लिए बृहस्पतिवार को दो जिला अस्पताल सहित 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1327 गर्भवती की जांच की गई। इसमें 153 गर्भवती उच्च जोखिम युक्त पाई गईं। इन गर्भवतियों की सेहत की विशेष निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉ. अजय लक्ष्मी ने गर्भवती का इलाज किया। गर्भवती को नियमित जांच कराने व पौष्टिक आहार का सेवन करने का सुझाव दिया। यहां पर 153 गर्भवती की जांच हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में चिकित्साधिकारी डॉ. सुमंत सिंह चौहान व आयुष चिकित्सक डॉ. करिश्मा सोनी ने गर्भवती की सेहत की जांच की। एनीमिया से प्रभावित गर्भवती को नियमित जांच कराने का सुझाव दिया गया। यहां पर 26 गर्भवती का इलाज हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस पर जिला महिला व संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1327 गर्भवती का इलाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें