फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भूपेंद्र सिंह ने संभाली रोटरी क्लब की कमान

Sun, 09 Aug 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-35-बलरामपुर में केक काटते रोटरी क्लब के पदा​धिकारी ।-स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बलरामपुर। रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर का सिल्वर जुबली एवं शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया। क्लब की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को याद करते हुए नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी गई। रोटेरियन भूपेंद्र सिंह ने अध्यक्ष और रोटेरियन रवींद्र कुमार जायसवाल ने सचिव पद की शपथ लेकर कार्यभार संभाला। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष एवं मास्टर ऑफ सेरेमनी मलय पाहवा ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं मेजर डोनर रंजीत सिंह तथा असिस्टेंट गवर्नर जोन-15 डॉ. सौरभ सिंह ने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन के बाद चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने क्लब की 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर प्रकाश डाला। डॉ. सतीश सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि ने मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, विवेक गुप्ता और दीपक अग्रवाल को रोटरी पिन लगाकर क्लब की सदस्यता दिलाई। इस दौरान चार्टर सदस्यों डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आनंद उपमन्यु, डॉ. जुबेर अहमद, सुभाष चंद्र मिश्रा, प्रो. नागेंद्र सिंह, इंदुभूषण जायसवाल, तीरथ दास तोलानी और वसी अहमद को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सुयश आनंद, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. एसएन यादव, साहित्य के लिए प्रदीप मिश्र और स्वच्छता के क्षेत्र में उमेश वाल्मीकि को सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से जरूरतमंद छात्रा खुशी को विद्यालय आने-जाने के लिए साइकिल भी प्रदान की गई।

हारिस बिन खालिद ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. आतिफ रहमान, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, डॉ. अब्दुल कय्यूम, डॉ. अफजल अहमद खान, राजा अग्रवाल, डॉ. विकास अग्रवाल, जयशेखर, कीर्ति शेखर, पंकज पाहवा, सचिन पाहवा, सहजप्रीत सिंह, सक्षम अग्रवाल, संजय रस्तोगी और डॉ. प्रतिमा सिंह सहित अन्य रोटेरियन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें