बलरामपुर। उपनिदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में यूरिया 15787 मीट्रिक टन, डीएपी 2510 मीट्रिक टन, एनपीके 972 मीट्रिक टन व सिंगल सुपर फास्फेट 12424 मीट्रिक टन है। 15 नवंबर तक डीएपी की एक रैक जिले में आएगी, जिससे लगभग 1500 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त होगी, जो सहकारी समितियों एवं अन्य सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर भेजी जाएगी। नवंबर के अंत तक सहकारिता और निजी क्षेत्र में डीएपी एवं एनपीके उर्वरक की रैक जनपद को प्राप्त होती रहेगी, जिससे पर्याप्त उपलब्धता बनी रहेगी।