फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलके कॉलेज की चार फैकल्टी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 1,750 परीक्षार्थी चार केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। एमएलके महाविद्यालय की चार फैकल्टी में छह जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक कर नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से प्रवेश परीक्षा कराने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि छह जुलाई को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ जुट जाएं। डीआईओएस गोविंद राम ने कहा कि बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2022-24 की प्रवेश परीक्षा एमएलके पीजी कॉलेज की चार फैकल्टी में कराई जाएगी।
इनमें 1,750 परीक्षार्थी हिस्सा लेेंगे। चारों केंद्रों पर सभी कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सीडीओ ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों व केंद्र प्रतिनिधियों को प्रवेश परीक्षा के दौरान जिम्मेदारी का निर्वहन करने का दायित्व सौंपा। डीएम श्रुति ने एडीएम राम अभिलाष को बीएड प्रवेश परीक्षा का ओवरऑल इंचार्ज बनाया है। एडीएम ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य राजकीय डिग्री कॉलेज डॉ. भानु प्रताप, एमएलके पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. जेेेेपी पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार व बीएसए डॉ. रामचंद्र आदि ने भी विचार व्यक्त किए। परीक्षा के दिन केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी व बुक स्टोर के खुलने पर पूरी तरह रोक रहेगी। परीक्षा केंद्र पर मास्क व सैनिटाइजर का इंतजाम किया जाएगा। एक एंबुलेंस भी परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें