फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हवन-पूजन से शुरू हुआ रानी तालाब का सुंदरीकरण

Tue, 22 Apr 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका की तरफ से नगर के ताल व पोखरों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने हवन पूजन कर रानी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया।50 लाख रुपये से रानी तालाब में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि नगरीय झील पोखर सौन्दर्यीकरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में रानी तालाब के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिली है। स्वीकृत धनराशि 50 लाख रुपये से रानी तालाब में पाथ वे, फव्वारा, बेंच व टीनशेड का निर्माण कराने के साथ ही तीन पैडल बोट की व्यवस्था कराई जायेगी। तालाब को पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जाएगा। हवन पूजन में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, एसएससी ग्रुप के चेयरमैन प्रणव कुमार सिंह, सिविल जेई अविनाश यादव व जलकल जेई धर्मेंद्र गौड़ सहित सभी सभासद गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें