गौरा चौराहा/बलरामपुर। तुलसीपुर यूनिट के रतनपुर गांव में फिर तेंदुआ देखा गया है। बार-बार तेंदुआ के दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम रतनपुर निवासी रमेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को रात करीब आठ बजे वह बाइक से सामान खरीदने के लिए रतनपुर चौराहा पर स्थित बाजार जा रहे थे। रास्ते में बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास तेंदुआ बाइक की लाइट में दिखा। रमेश के साथ मंगलवार को सुबह अविनाश चौधरी, सर्वजीत चौधरी, हरीराम, ननकन व रक्षाराम बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास गए। वहां पर ग्रामीणों को तेंदुए के पैरों के निशान दिखे। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने रेंजर प्रवीण कुमार तिवारी से ग्रामीणों को जागरूक करने की बात कही है। संवाद