फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाईयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मामूली बात पर एक युवक तथा उसके भाई को मनबढ़ों ने घर में घुसकर पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में नई बाजार निवासी मो. रजा उर्फ टिल्लू ने कहा है कि शुक्रवार शाम वह कुछ लोगों को मुहर्रम में जुलूस आदि ने निकालने के पुलिस के निर्देश के बारे में बता रहा था।
विज्ञापन

बातचीत के बाद टिल्लू घर चला गया। टिल्लू का आरोप है कि थोड़ी देर बाद छह लोग लाठी, डंडा व धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंच गए। इन लोगों ने घर में घुसकर टिल्लू व उसके भाई निसार को जमकर पीटा। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर कोतवाल ने बताया कि टिल्लू की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें