फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सेहत के प्रति रहें सावधान ताकि साइलेंट किलर न ले आपकी जान

Sat, 16 May 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीज देते चिकित्सक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। बदलते जीवन शैली में आज हर कोई शुगर व हाईपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) की शिकार हो रहा है। शुगर व हाईपरटेंशन बढ़ने से लोगों में हार्टअटैक व ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लोगों को उच्च रक्तचाप के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को विश्व हाईपरटेंशन दिवस मनाया जाता है। इस दिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इस खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता है। इस वर्ष विश्व हाईपरटेंशन ‘उच्च रक्तचाप को मिलकर नियंत्रित करें: नियमित रूप से अपने रक्तचाप की जांच करें, इस जानलेवा बीमारी को हराएं’ थीम पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन

गैर संचारी रोग के नोडल व एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ज्यादातर लोग अपने सेहत के प्रति लापरवाह रहते हैं। लोग नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं कराते हैं। शुगर व हाईपरटेंशन से बचने के लिए लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। शुगर लेवल बढ़ने पर प्राय: लोगों में हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक व किडनी फेल जैसी खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। एसीएमओ ने बताया कि शुगर व उच्च रक्तचाप के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं। ताकि बड़ा खतरा से पहले बीमारी का पता चल सके। एसीएमओ ने बताया कि उच्च रक्तचात इतनी खतरनाक बीमारी है कि उसे चिकित्सा क्षेत्र में साइलेंट किलर का नाम दिया गया है।

एक माह में शुगर व बीपी के मिले 170 मरीज
जिला मेमोरियल अस्पताल में संचालित गैर संचारी रोग (एनसीडी) क्लीनिक में अप्रैल माह में 730 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 62 मरीज ब्लड प्रेशर, 110 मरीज शुगर व 45 मरीज दोनों से प्रभावित पाए गए हैं। एनसीडी क्लीनिक में चिह्नित मरीजों की जांच नियमित रूप से की जाती है। उनका फॉलोअप भी होता है। काउंसलर प्रीति मिश्रा और लैब टेक्नीशियन अमित मौर्य शुगर व ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी भी करते हैं।
विज्ञापन


शुगर व बीपी से कैसे करें बचाव
- गैर संचारी रोग के चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि भोजन में नमक और चीनी का सेवन नियंत्रित रखें। प्रतिदिन 30 से 35 मिनट तक व्यायाम व योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। योगाभ्यास व व्यायाम शुगर व ब्लड लेवल नियंत्रित रखता है। इन बीमारियों से बचने के लिए व्यक्ति को कम से कम सात से आठ घंटे सोना चाहिए। कम सोने से व्यक्ति बीमारी की चपेट में आने लगता है। फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज को भोजन में शामिल करें।

मरीजों की निगरानी के लिए नौ ब्लॉक में बने हैं क्लीनिक
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेष रूप से ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीजों के बेहतर उपचार व स्वास्थ्य की निगरानी के लिए सभी नौ ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एनसीडी क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। क्लीनिक में चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स व लैब टेक्नीशियन की तैनाती की गई, ताकि इस खतरनाक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें