फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सर्तकता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने के लिए प्रशासन की तरफ से सप्ताह में दो दिन की साप्ताहिक बंदी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन की साप्ताहिक बंदी के दौरान जिले के सभी दुकानों/प्रतिष्ठानों को बंद कराए गए। जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस ने पैदल गश्त कर सख्ती दिखाई। पुलिस टीम ने संदिग्धों की जांच के साथ लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरुक किया।
डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर सभी लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरुरत है तभी कोरोना को हराने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

डीएम व एसी के निर्देश पर जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस ने शनिवार व रविवार को पैदल गश्त कर साप्ताहिक बंदी को सफल बनाया। जिले के सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल गश्त किया। सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहनता से जांच की गई। दुकानेें बंद कराई गई।
इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरुक किया गया। बड़े प्रतिष्ठानों व सराफा कारोबारियों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया गया। सड़क किनारे पटरियों पर अतिक्रमण हटवाए गए।
अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएम व एसपी ने जिले के लोगों से कोरोना महामारी के प्रति लापरवाही न बरतने की अपील की है। लापरवाही बरतने पर कोरोना महामारी की तीसरी लहर में लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें