फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे बाद पहुंचा बीडीसी व डीडीसी का बैलेट पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। हरैया सतघरवा ब्लॉक के गुगौलीकला मतदान केंद्र पर बीडीसी व डीडीसी का बैलेट पेपर न पहुंचने पर मतदान करने पहुंचे वोटरों ने आक्रोश जताया। मामले की सूचना जोनल मजिस्ट्रेट को दी गई। पांच घंटे बाद जोनल मजिस्ट्रेट ने मतदान केंद्र पर बीडीसी व डीडीसी का बैलेट पेपर मुहैया कराया।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक के गुगौलीकला निवासी मतदाता जगदीश, रामनाथ, स्वामीनाथ वर्मा, गुरु सरन पाठक व मनीष आदि ने सोमवार को जोनल मजिस्ट्रेट को फोन से की शिकायत में कहा है कि उनके मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होने के बाद जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य का बैलेट पेपर पोलिंग पार्टियों के पास नहीं उपलब्ध था।
पोलिंग पार्टियों ने तब तक सिर्फ ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर वोटिंग कराई। बीडीसी व डीडीसी पदों पर देर तक वोटिंग शुरू नहीं हो सकी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट / सदर तहसीलदार शेख आलमगीर ने वोटरों को बताया कि जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य का बैलेट पेपर लाना पोलिंग पार्टियां भूल गई थी।
विज्ञापन

मतदाताओं के अनुसार जोनल मजिस्ट्रेट दोपहर करीब 12 बजे जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य का बैलेट पेपर पहुंचा सके। तब तक इन दोनों सीटों पर मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। जोनल मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि छूटे हुए वोटरों से मतदान कराकर प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें