फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Tue, 21 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर में एडीएम ज्योति राय को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता ।-स्रोत: संघ
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला बार एसोसिएशन ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ज्योति राय को सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन खान और महामंत्री संजय तिवारी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, देवेंद्र कुमार पांडेय, शिव प्रताप चौहान (राजन), संयुक्त सचिव बृजेश कुमार सोनी, रितेश तिवारी, कृष्ण अनु शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश शुक्ल, ममताज रसूल, मीरा श्रीवास्तव, अयाज अहमद (गुड्डू), अमरेंद्र मणि कौशिक, ज्वाला प्रसाद यादव, सुधाकर मणि तिवारी, मुन्ना लाल, भानु प्रताप सिंह, शुभम सिंह, ज्योति सिंह और राज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें