फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक हजार करोड़ से बदलेगी बलरामपुर की सूरत

सार

बलरामपुर जिले में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से 222 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण 27 सितंबर को होगा। इनसे सड़क, जल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। स्थानीय लोगों में इन योजनाओं को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन
बलरामपुर के घुघुलपुर में बना राजकीय इंटर कॉलेज।-संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर। जिले के विकास को नई उड़ान मिलने वाली है। करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित 222 परियोजनाओं का जल्द काम शुरू होगा। इन योजनाओं के पूरा होने पर जिले की सड़कों पर यातायात सुगम होगा, गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा, बच्चों को आधुनिक शिक्षा का अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 462 करोड़ 74 लाख रुपये की 160 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इनका लोकार्पण मुख्यमंत्री 27 सितंबर को करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारी जिले में हो रही है। योजनाओं का खाका खींचा गया है, जिसमें जो कार्य हो चुके हैं उनका लोकार्पण तो होगा ही नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। शिलान्यास में 568 करोड़ रुपये की 62 परियोजनाएं शामिल हैं।
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
- सड़कें और पुल : ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाई गईं 17 सड़कें।
- शिक्षा संस्थान : राजकीय आईटीआई बेलीकला तुलसीपुर व विशुनपुर विश्राम में 100-100 बेड वाले छात्रावास। थारू जनजाति के लिए आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज बालापुर में डॉरमेट्री व डाइनिंग हॉल।
विज्ञापन

- पेयजल योजनाएं : जलनिगम ग्रामीण की 98 पेयजल परियोजनाएं।
- स्वास्थ्य सेवाएं : जिला मेमोरियल अस्पताल की नई ओपीडी और कोतवाली देहात, महराजगंज तराई, पचपेड़वा व हरैया थानों में बने विवेचना कक्ष, बैरक व हॉस्टल।
- शिक्षा भवन : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घुघुलपुर, राजकीय इंटर कॉलेज हरैया सतघरवा और श्रीदत्तगंज का नया भवन।

स्वीकृत 62 नई परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
- फरेंदा-जरवल रोड सहित 20 सड़कों का कायाकल्प होगा।
- तुलसीपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होगा।
-घुघुलपुर में बस स्टेशन और लौकीखुर्द, त्रिलोकपुर, रेहरामाफी समेत कई जगह हाईस्कूलों का निर्माण होगा।
- विशुनपुर विश्राम में कंप्यूटर और सिलाई-कढ़ाई केंद्र खोले जाएंगे।
कुदरगोड़वा, मोतीपुर, चंदनपुर, कन्हैयाडीह समेत कई गांवों में सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग, सड़क और नालियां बनेंगी।
- चार कस्तूरबा विद्यालयों में छात्रावास बनाए जाएंगे।
-63 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे।
लोगों में उत्साह
इन योजनाओं को लेकर लोगों में उत्साह है। तुलसीपुर निवासी अशोक वर्मा ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज बनने से वर्षों की पुरानी समस्या खत्म होगी। हरैया सतघरवा की सीमा चौहान ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में नया छात्रावास बनने से बेटियों की पढ़ाई आसान हो जाएगी। वहीं थारू जनजाति की माया देवी का कहना है कि प्रशिक्षण केंद्र खुलने से महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।
विकास को मिलेगी रफ्तार
पूरी हो चुकी योजनाओं के लोकार्पण और नई परियोजनाओं के शिलान्यास से जिले में विकास को रफ्तार मिलेगी। परियोजनाओं का कार्य समय से पूरे होने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

- पवन अग्रवाल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें