फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राज्य स्तरीय फुटबॉल में बलरामपुर की टीम चैंपियन

Tue, 24 Mar 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-25-झांसी में जीत के बाद खुशी का इजहार करते बलरामपुर के ​खिलाड़ी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक विभाग की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बलरामपुर की सीनियर बालक फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। झांसी में आयोजित प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन का प्रतिनिधित्व कर रही बलरामपुर टीम ने फाइनल मुकाबले में आगरा जोन की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन



क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्रा ने टीम की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। टीम की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। टीम में हर्षित श्रीवास्तव, सत्यम यादव, कृष सिंह, मोहम्मद नसीम, एकलव्य पांडेय, जिशान अंसारी, पवन यादव सहित अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें