फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर चीनी मिल्स वारियर अगले दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही देवीपाटन प्रीमियर लीग के तीसरे दिन का मैच जीतकर बलरामपुर चीनी मिल्स वारियर टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। शानदार प्रदर्शन करने पर शिवम मौर्या को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

देवीपाटन प्रीमियर लीग के तीसरे दिन बलरामपुर चीनी मिल्स वारियर व बसंल स्पोर्ट्स कैपिटल के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर बंसल स्पोर्ट्स टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। आयुष चौधरी के 55 व अविनाश के 25 रनों के बावजूद बसंल स्पोर्ट्स टीम 18.3 ओवर में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलरामपुर चीनी मिल्स वारियर की टीम ने शिवम मौर्या के 35, चंदन के 28 व शिवम शुक्ल के 18 रन के बदौलत 17.1 ओवर में ही पांच विकेट पर 114 रन बनाकर मैच जीत लिया। 35 रन बनाने तथा दो विकेट हासिल करने पर शिवम मौर्या को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें