फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: पिता की हत्या कर भागा हुआ बेटा गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद, बहन से विवाद के दौरान हुई थी वारदात

Mon, 27 Jul 2026 03:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि गुस्से में उसने पिता पर लगातार वार किए थे। पिता को तब तक पीटा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के तुलसीपुर क्षेत्र में पिता की हत्या कर भागे हुए बेटे को पुलिस ने दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अधजली लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि गुस्से में उसने पिता पर लगातार वार किए थे।

विज्ञापन


तुलसीपुर कस्बे के जरवा रोड स्थित लाल चौराहा के पास 25 जुलाई की रात आरोपी पिंटू उर्फ करिया का अपनी बहन से विवाद हो रहा था। गाली-गलौज का विरोध करने पर उसके पिता कल्लू बीच-बचाव के लिए पहुंचे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पिंटू ने अधजली लकड़ी के डंडे से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंची मां को भी उसने पीट दिया। गंभीर रूप से घायल कल्लू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को लाल चौराहा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गुस्से में पिता को तब तक पीटा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया था।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अधजली लकड़ी भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें