फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: पकड़ा गया तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने लगाया था पिंजरा, तीन माह से आतंकित थे क्षेत्र के लोग

Mon, 14 Oct 2024 10:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर

सार

Balrampur Leopard caught: यूपी के बलरामपुर में तेंदुआ पकड़ा गया। यह तेंदुआ बीते तीन महीने से क्षेत्र में आतंक बना चुका था। हालांकि इसने किसी आदमी का शिकार नहीं किया था। 
विज्ञापन
बलरामपुर में पकड़ा गया तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के हलौरा गाँव में लगाए गए पिंजरे में सोमवार की सुबह तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुआ के पकड़े जाने की खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। हलौरा व उसके आसपास के गांवों में तेंदुआ बीते तीन माह से लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ था। इस दौरान तेंदुआ करीब 14 मवेशियों को अपना निवाला बना चुका था। स्थानीय लोगों में तेंदुआ की दहशत थी। लोग एक साथ गाँव से निकलते थे। तेंदुआ कभी गन्ने के खेत में दिखता था तो कभी नहर के पास। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने यहाँ पर पिंजरा लगवाया था। इसकी निगरानी के लिए टैंपिग कैमरा भी लगवाया गया था। 

विज्ञापन


हलौरा गाँव में लगे पिंजरे में बकरी बांधी गयी थी। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण पिंजरे के पास पहुंचे तो वहां पर बकरी मृत अवस्था में मिली। तेंदुआ भी पिंजरे में कैद नजर आया। यह देख वहां पर लोगों की भीड़ जुट गयी। वन विभाग को जानकारी दी गई। 

रेंजर अमरजीत प्रसाद का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है। मुख्यालय से टीम आ रही है। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ डा. सेम्मारन का कहना है कि तेंदुआ पकड़ लिया गया है। उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि तेंदुआ को कहाँ शिफ्ट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें