बलरामपुर। स्थानीय डिपो में 10 नये चालकों की भर्ती की गई है। चालकों की नियुक्ति हो जाने से अब डिपो की बसों का संचालन बेहतर ढंग हो सकेगा। सभी चालकों को केंद्रीय कार्यालय में प्रशिक्षण दिलाकर बस संचालन के लिए डिपो में भेज दिया गया है।
बलरामपुर डिपो में 32 नियमित चालक व 117 संविदा चालक कार्यरत हैं। वहीं डिपो में 71 परिवहन निगम व 11 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। चालकों की कमी दूर करने के लिए जून माह में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। चालक बनने के लिए 80 लोगों ने आवेदन पत्र जमा किए थे। सभी आवेदकों को परिवहन निगम के नियमानुसार टेस्ट लिया गया। इसमें 10 लोगों को चालक प्रशिक्षण के लिए कानपुर केंद्रीय कार्यालय भेजा गया था। प्रशिक्षण लेने के बाद सभी चालकों को बलरामपुर डिपो में तैनात कर दिया गया है। अब डिपो की अधिकतर बसें ऑन रूट रहेंगी, इससे निगम को राजस्व भी अधिक मिलेगा।