फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आयुष, देवांशी, गगन, हमजा व काव्या बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता

Sat, 01 Aug 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को उतरौला स्थित एचआरए इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रणनीति और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एमपीपी इंटर कॉलेज, स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज, भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज, मॉडर्न इंटर कॉलेज, एचआरए इंटर कॉलेज उतरौला व एजी हाशमी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 14 वर्ष बालक वर्ग में स्कॉलर्स एकेडमी उतरौला के आयुष कुमार ने प्रथम तथा मॉडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर के सूर्यांश शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में एचआरए इंटर कॉलेज की देवांशी कौशल विजेता रहीं, जबकि एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला की आशा उपविजेता बनीं।17 वर्ष बालक वर्ग में मॉडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर के गगन मिश्रा ने पहला तथा उसी विद्यालय के सूरज यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया।
19 वर्ष बालक वर्ग में एचआरए इंटर कॉलेज के मोहम्मद हमजा अंसारी प्रथम और मॉडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर के राजनैन अंसारी द्वितीय स्थान पर रहे। 19 वर्ष बालिका वर्ग में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला की काव्या मोदनवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज की आरती गुप्ता उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमीरुल्ला शेख ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी आठ अगस्त को एचआरए इंटर कॉलेज उतरौला में आयोजित मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जनपदों की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें