बलरामपुर के छपिया मदरहिया में पटखनी देने का प्रयास करते पहलवान।-स्रोत: आयोजक
गैसड़ी (बलरामपुर)। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के छपिया मदरहिया गांव में चल रहे दो दिवसीय दंगल का समापन मंगलवार को हुआ। अंतिम दिन कुश्ती के आठ मुकाबले हुए। अयोध्या के नागेंद्र दास पहलवान ने हरियाणा के दीपू पहलवान को हराकर चैंपियन का खिताब जीता।
मंगलवार को पहला मुकाबला नागेंद्र दास पहलवान अयोध्या व राजवीर पहलवान चंबल के बीच हुआ, जिसमें नागेंद्र दास पहलवान विजयी रहे। दूसरा मुकाबले में जम्मू के फैजलगनी पहलवान ने राजस्थान के मोनू पहलवान को पटकनी दी। तीसरे मुकाबले में बग्गा पहलवान हरियाणा ने दिल्ली के अशोक पहलवान को हराकर बाजी मार ली। चौथी कुश्ती अंबाला के सोनू पहलवान व बिहार के मनोज पहलवान के बीच हुई, इसमें सोनू पहलवान विजयी रहे।
पांचवें मुकाबले में सोनू पहलवान कुरुक्षेत्र ने पंजाब के मनजीत पहलवान को पटकनी दी। छठी कुश्ती नेपाल के शंकर थापा पहलवान व राजस्थान के राजेश पहलवान के बीच हुई, जिसमें शंकर थाना पहलवान विजयी रहे। सातवीं कुश्ती में पंजाब के बलवान पहलवान ने चंबल के सनी पहलवान को पटकनी दी। दंगल के आठवें व अंतिम मुकाबले में अयोध्या के नागेंद्र दास पहलवान ने हरियाणा के दीपू पहलवान को हराकर जीत हासिल की। दंगल के चैंपियन नागेंद्र दास पहलवान को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।