फोटो-21-बलरामपुर के बडाहरा भिटौरा में विजेता टीम को ट्राफी देकर किया गया सम्मानित ।-स्रोत: आयोज
पेहर बाजार। बडाहरा भिटौरा में हुए बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अवध-11 क्रिकेट क्लब पेहर ने जीत लिया है। उसने ताज फैशन क्रिकेट क्लब सकरडिया को 81 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पेहर की टीम ने दमदार शुरुआत की। ऋषभ सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक जड़ा और 185 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में सकरडिया की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। लगातार विकेट गिरने से टीम उबर नहीं सकी। पेहर के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर पूरी टीम को 105 रन पर समेट दिया। ऋषभ सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को 50 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एहसान खान, संतोष यादव, पूर्व प्रधान सईद सिद्दीकी, आयोजक बीना यादव और सुमंत यादव समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।