फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 35 ईसीसीई एजुकेटर को आवंटित किया गया विद्यालय

Mon, 25 May 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26- विकास भवन में नवचयनित एजुकेटरों को विद्यालय आवंटित करते सीडीओ व बीएसए। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। समग्र शिक्षा एवं पोषण अभियान के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया विद्यालय आवंटन के साथ पूरी हो गई है। सोमवार को विकास भवन सभागार में 35 ईसीसीई एजुकेटर अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित किया गया। शेष 96 पदों पर दोबारा रैंडमाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन



जिले में ईसीसीई एजुकेटर के 131 पदों के लिए 1469 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 27 अप्रैल को साक्षात्कार के बाद 24 मई को फाइनल लिस्ट जारी की गई। 131 के सापेक्ष मात्र 36 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए सोमवार को विकास भवन बुलाया गया। सीडीओ हिमांशु गुप्ता एवं बीएसए शुभम शुक्ल ने विकास भवन पहुंचे 35 अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित करते हुए पूरी ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। बीएसए ने बताया कि शेष 96 पदों पर नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोबारा रैंडमाइजेशन कराया जाएगा।

-

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में अभ्यर्थियों ने लगाया धांधली का आरोप


ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराते हुए नियमानुसार नियुक्ति कराने की मांग की है। ग्राम कोडरी निवासी सूरज कुमार मिश्र ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रोशनी मिश्रा के साक्षात्कार के बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल कर नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार रुपये मांगे गए। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए टोकन मनी जमा कर सीट बुक कराने की बात कही। सूरज कुमार ने बताया कि पैसे न देने पर चयन नहीं हुआ, जबकि कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें