फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बॉयोमीट्रिक से होगी हाजिरी, लेटलतीफी पर लगेगा अंकुश

Mon, 06 Nov 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के नगर पालिका कार्यालय में डाटा फीड करते कर्मचारी।
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के देर से आने की शिकायत पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कर्मचारियों की लेटलतीफी व मनमानी पर रोक लगाने के लिए कार्यालय में हाजिरी के लिए अब बॉयोमीट्रिक व्यवस्था लागू होगी। नगर पालिका प्रशासन ने इसे अमल में लाने के लिए कर्मचारियों का डाटा भी मशीन में फीड करना शुरू कर दिया है। इसके अमल में आने से सभी कर्मचारियों की हाजिरी बॉयोमीट्रिक व फेस अटेंडेंस मशीन से ही लगेगी।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य अधिकारियों व कर्मचारियों की लेटलतीफी पर अंकुश लगाना है। नगर पालिका परिषद में अधिकारियों व कर्मचारियों के आए दिन देरी से आने की शिकायतें लगातार बढ़ रही थी। इस पर रोक लगाने के लिए लिए ही नगर पालिका प्रशासन ने हाजिरी की व्यवस्था को हाईटेक बनाने का फैसला किया है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि लगातार चेतावनी के बाद भी कई पटल के कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं आते हैं। कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए, इसके लिए ही अब बॉयोमीट्रिक व फेस अटेंडेंस मशीन से ही हाजिरी लगाने की व्यवस्था को लागू करने का पैसला किया गया है। इसके लिए कार्यालय में कार्यरत नियमित, संविदा व ठेका कर्मियों का डाटा कंप्यूटर में फीड कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दीपावली तक शुरू होगी हाजिरी की नई व्यवस्था
दीपावली से पहले ही सभी कर्मियों की बॉयोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगना शुरू हो जाएगी। इसी आधार पर उनका वेतन भी बनेगा। इसके लिए बॉयोमीट्रिक सिस्टम को सीधे आनलाइन कनेक्ट किया जाएगा। सुबह 10 बजे कार्यालय आने और शाम पांच बजे बंद होने के बाद मशीन के सामने अपना चेहरा लाने और अंगूठा पंच करने पर ही कर्मचारी की दैनिक हाजिरी की स्थिति मानीटरिंग मशीन के माध्यम से आला अफसरों तक तक पहुंच जाएगी।


परिसर की निगरानी भी हाईटेक कैमरों से
नगर पालिका कार्यालय में बॉयोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था के साथ ही कार्यालय परिसर स्थित सभी विभागों के कक्ष तथा मोहल्ला गदुरहवा स्थित जलकल परिसर की निगरानी के लिए भी हाईटेक कैमरे लगवाए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से नगर पालिका कार्यालय व जलकल परिसर में होने वाली हर छोटी बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें