बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। खेल निदेशालय की तरफ से स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बीते दिनों किया गया था। शुक्रवार को सम्मानित समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
जिला क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सेंट जॉर्ज काॅन्वेंट स्कूल व मॉडर्न सिटी मांटेसरी स्कूल की काव्या सिंह ने 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में रोशन चौधरी ने दूसरा और मोहित गुप्त ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी दूरी में अंशिका शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में काव्या सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ताइक्वांडो में वरदान साहू और शेखर साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हैंडबाॅल में काव्या सिंह, अंशिका शुक्ला, समृद्धि सिंह, रूमैया खान, साहिब खान, रिद्धि, मीनाक्षी, जोया व आराध्या सिंह की टीम अव्वल रही। इन सभी खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक जीडी पांडे, प्रधानाचार्या रजनी कसेरा, मुस्कान श्रीवास्तव, शकीना खान, उपक्रीड़ाधिकारी कमाल अहमद खान, बसपा नेता शाबान अली, वॉलीबॉल हेड कोच हिना खातून, हैंडबॉल की महिला कोच आराधना गुप्ता, मुस्कान श्रीवास्तव व फुटबॉल कोच हर्षित श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।