फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विधानसभा की मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। विधानसभा की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू हो गया है। इसके तहत तहसील में बने निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं। इसमें मतदाता सूची में दर्ज नामों को प्रमाणित करने के लिए दस्तावेज लिए जाएंगे। एसडीएम अभय सिंह ने बताया कि यह कार्य सूची को सही ढंग से तैयार करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि जिनका नाम मतदाता सूची में एक जनवरी 1987 से पूर्व दर्ज है, उन मतदाताओं को केवल एन्यूमरेशन फाॅर्म भरना होगा। उन्हें 2003 की मतदाता सूची के साक्ष्य भी अपलोड करना होगा। सूची का मिलान 2003 की सूची से किया जा रहा है। अभी मिलान की प्रक्रिया ही की जानी है। बताया कि जिन मतदाताओं का जन्म 1987 से पूर्व हुआ हुआ है और 2003 की मतदाता सूची में नाम अंकित नहीं है। उन मतदाताओं को जन्म प्रमाणपत्र व जन्मस्थान को प्रमाणित करने वाला कोई दस्तावेज लगाना होगा।
जिन मतदाताओं का जन्म 2004 के बाद हुआ उन्हें मतदाता सूची में जन्मतिथि व जन्मस्थान को प्रमाणित करने के लिए पिता और माता का प्रमाणपत्र देना होगा। मतदाता पुनरीक्षण में सरकार द्वारा निर्गत पेंशन, बोर्ड या विश्वविद्यालय के शैक्षिक प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल आदि साक्ष्य के रूप शामिल किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही घर-घर अभियान चलेगा। अभी सूची का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें