फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: थालापति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी आशीष ब्लास्टर्स की टीम

Tue, 26 May 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-38- बलरामपुर के एसएसबी के मैदान पर खेले गए थालापति क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए
विज्ञापन
बलरामपुर। एसएसबी के मैदान पर खेले गए थालापति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीतकर आशीष ब्लास्टर्स की टीम विजेता बनी। गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने पर ओम तेवतिया को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का फाइनल मैच आशीष ब्लास्टर्स और अंकुर अटैकर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आशीष ब्लास्टर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में ओपनर ओम तेवतिया के 35 गेंदों पर नाबाद 62 रन और सुधांशु त्रिपाठी के 41 गेंदों पर 52 रनों की बदौलत आशीष ब्लास्टर्स की टीम ने दो विकेट पर 143 रन बनाए। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंकुर अटैकर्स की टीम अनुराग तिवारी के 44 रन और अनूप के 23 रनों के बावजूद निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर मात्र 113 रन ही बना सकी। इस तरह फाइनल मैच 30 रनों से जीतकर आशीष ब्लास्टर्स की टीम विजेता बनी। इस अवसर पर रीनू कुमार, सौभाग्य पाठक, अभिषेक पांडेय, अशोक, विचित्र वीर्य सिंह, रवि कर्दम, सचिवेंद्र सिंह व अमित राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें