फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 20 तक करें हज के लिए ऑनलाइन आवेदन

Sun, 05 Jul 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हज-2027 यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक लोग 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जिले में हज ई-सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां आवेदकों को निशुल्क आवेदन और आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन



जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 22 जून से आवेदन शुरू किए हैं। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे। आवेदन के लिए मशीन रीडेबल पासपोर्ट अनिवार्य है, जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होंगे। आवेदन के साथ पासपोर्ट आकार का फोटो, पासपोर्ट के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की प्रति, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण तथा रद्द चेक या बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होगी।



उन्होंने बताया कि हज यात्रा के लिए 20 और 40 दिन की दो श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। 20 दिन की श्रेणी के यात्रियों को अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई से उड़ान की सुविधा मिलेगी। एक आवेदन में अधिकतम पांच लोग शामिल हो सकते हैं, लेकिन सभी एक ही श्रेणी के होने चाहिए तथा प्रत्येक आवेदक का अलग मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा। बिना मेहरम श्रेणी में 65 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। वहीं, 65 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के साथ 40 से 64 वर्ष आयु का एक साथी होना आवश्यक होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें